आंध्र प्रदेश: कुरनूल में हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव में 15 जख्मी, मस्जिद के पास 'जय श्री राम' नारे से बढ़ा विवाद

 Stone Pelting on Religious Procession: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के होलागुंडा गांव में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हंगामे के बाद दो पक्षों में विवाद बढ़ गया. इस दौरान नाराज लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया. पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को शांत करने के लिए स्थानीय थाने ले गई. सूत्रों ने बताया कि थाने में भी दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बने रहने के बाद अधिकारियों ने दोनों पक्षों को कड़ी चेतावनी दी, तब जाकर शांति कायम हो सकी.




अमरावती: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के होलागुंडा गांव में दो समुदायों के बीच मामूली झड़प के बाद पथराव (Stone Pelting on Religious Procession) हुआ, लेकिन पुलिस के दखल और दोनों पक्षों को शांत कराये जाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई है. पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. झड़प शनिवार रात उस समय हुई जब हनुमान जयंती के अवसर पर धार्मिक जुलूस निकाला जा रहा था.


जब जुलूस गांव की एक मस्जिद के पास पहुंचा तो रमजान के मद्देनजर जयंती के आयोजकों ने माइक बंद कर दिया, लेकिन कुछ भक्तों ने कथित तौर पर 'जय श्री राम' के नारे लगाए. इससे नाराज होकर एक समुदाय के लोगों ने हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया. पुलिस ने कहा कि इसके बाद जुलूस में शामिल लोगों ने भी पथराव किया. जुलूस पर हुई पत्थरबाजी में करीब 15 लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं.


पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को शांत करने के लिए स्थानीय थाने ले गई. सूत्रों ने बताया कि थाने में भी दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बने रहने के बाद अधिकारियों ने दोनों पक्षों को कड़ी चेतावनी दी, तब जाकर शांति कायम हो सकी.कुरनूल के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार रेड्डी स्थिति की निगरानी के लिए होलागुंडा गांव पहुंचे. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने घटना की निंदा की और कहा कि हनुमान जयंती के जुलूस पर हमला मस्जिद से शुरू हुआ. वीरराजू ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.


इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है और हालात पर नियंत्रण पाने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है.

Comments

Popular posts from this blog

Bio Lyfe CBD Gummies shocking results boost stamina power best price where to buy

Pelican Cbd Male Enhancement Gummies-Cost and Where To Purchase?